नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को दी गई जानकारी
मिशन शक्ति फेज 6.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा उनके अधिकार के बारे में बताया गया व उनको जागरूक किया गया उपनिरीक्षक विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर) ।
थाना त्रिलोकपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा नारी निकेतन शक्ति केंद्र व दीदी अभियान नारी सम्मान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा तथा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत थाना त्रिलोकपुर में बच्चों तथा बच्चियों को एकत्रित कर जन जागरूकता अभियान के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व जागरूक किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ,रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष ,नारी शक्ति वंदन अधिनियम,मातृ शक्ति को संबल निराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओं से संबंधी जानकारी को बताया गया। मिशन शक्ति फेज 6.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा उनके अधिकार के बारे में बताया गया व उनको जागरूक किया गया उपनिरीक्षक विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112, पुलिस आपातकालीन सेवा ,1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन ,1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन1098, चाइल्ड हेल्पलाइन102, स्वास्थ्य सेवा ,181 वीमेन हेल्पलाइन ,101अग्निशमन सेवा के बारे में जानकारी दी गई व जागरूक किया गया । इस मौक पर उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय , हे0 का0 धनञ्जय दुबे , धीरेन्द्र कुमार, महिला कांस्टेबल रुचिआदि लोग मौजूद रहे हैं।
#UPPolice #SwatantraPrabhat #WomenEmpowerment #UttarPradeshNews #WomenSafety #MissionShakti #SiddharthnagarNews #WomenRights #WomenHelpline181 #ChildHelpline1098 #Emergency112 #TrilokpurPolice #GovernmentSchemes #ChildProtection #GirlsSafety #WomenHelpline1090 #WomenSecurity #WomenWelfareSchemes \#BiskoharNews #MissionShaktiPhase6 #PoliceAwarenessCampaign #NariShakti #CyberCrime1930 #MukhyamantriKanyaSumangalaYojana # सामूहिकविवाहयोजना


Comments