मृत छात्र प्रिंस के परिजनों से मिलने सेमरी गांव पहुंचीं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल, बंधाया ढांढस

पुलिस की कार्यशैली पर परिजनों ने जताई नाराजगी, अधिकारियों के व्यवहार को लेकर भी उठाए सवाल

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

मीरजापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में मृत छात्र प्रिंस बिंद के परिजनों से मिलने पूर्व आईएएस अधिकारी एवं मीरजापुर की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिवार की पीड़ा सुनी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के गांव पहुंचने पर मृतक छात्र के परिजनों ने उनसे खुलकर अपनी व्यथा साझा की। परिजनों ने घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि घटना के संबंध में अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास करने पर अपेक्षित सहयोग और संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई। परिजनों ने अधिकारियों के कथित बेरुखे व्यवहार को लेकर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की।


परिजनों की बातें सुनने के बाद दिव्या मित्तल ने उन्हें धैर्य रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार अकेला नहीं है और उनकी ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने परिवार की पीड़ा को गंभीरता से सुना तथा उन्हें न्याय की उम्मीद बनाए रखने का भरोसा दिया।

लालगंज एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। Read More लालगंज एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।


गौरतलब है कि सेमरी गांव निवासी छात्र प्रिंस बिंद की मौत के बाद से ही परिवार में शोक का माहौल है। घटना को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा और चिंता बनी हुई है। परिजन घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर उचित कार्रवाई और न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का पीड़ित परिवार के बीच पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है।

सात समंदर पार तक पहुंची दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से अयोध्या पहुंचे शेन Read More सात समंदर पार तक पहुंची दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से अयोध्या पहुंचे शेन


अब ग्रामीणों और परिजनों की निगाहें पुलिस एवं प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं। परिजनों की मांग है कि मामले में निष्पक्षता के साथ कार्रवाई हो और उन्हें न्याय मिले।

शिकागो में सुनी अयोध्या की महिमा, सरयू तट पर जलाए आस्था के दीप Read More शिकागो में सुनी अयोध्या की महिमा, सरयू तट पर जलाए आस्था के दीप

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें