शौच के लिए गए 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अचानक जमीन पर गिरने से गई जान, पीपरखाड़ गांव में मचा कोहराम; पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन (सोनभद्र)। कोन थाना क्षेत्र के पीपरखाड़ गांव में शौच के लिए गए 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के अचानक जमीन पर गिरने के बाद हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

IMG-20261116-WA0054

मृतक की पहचान सूरज कुमार (25) पुत्र सोमरू राम निवासी पीपरखाड़ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार शौच के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

रामगढ़ में कुएं में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, रात में घर से निकला था प्रदीप; सुबह मौत की खबर से मचा कोहराम Read More रामगढ़ में कुएं में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, रात में घर से निकला था प्रदीप; सुबह मौत की खबर से मचा कोहराम

ग्राम प्रधान (प्रशासक) संजय कुमार पासवान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि युवक की शौच के दौरान अचानक गिरने से मौत हुई है। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सर्विस मतदाताओं की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी Read More सर्विस मतदाताओं की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया सुरक्षित यातायात का संदेश Read More सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया सुरक्षित यातायात का संदेश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें