नवीनतम
फीचर्ड
भारत
छठ पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट, एसपी अभिषेक वर्मा ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
रॉबर्ट्सगंज और चोपन क्षेत्र के घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सीसीटीवी और ड्रोन से हो रही निगरानी
राजेश तिवारी ( ब्यूरो)
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश
छठ पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सोनभद्र पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में आज प्रातः पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थाना रॉबर्ट्सगंज एवं थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों में स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। जनपद के सभी छठ घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी लगातार भ्रमणशील रहकर चेकिंग एवं निगरानी कर रहे हैं, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

छठ पर्व के मद्देनजर घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सोनभद्र पुलिस द्वारा पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य छठ पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है, जिससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के आस्था के महापर्व को मना सकें।


Comments