कथा भागवत का प्रस्तावित आयोजन कोई रोक नहीं पाया है, और न रोक पाएगा

राजधानी लखनऊ में भारतीय जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन सिंह ने कहा है कि कथा भागवत का प्रस्तावित आयोजन पूरी श्रद्धा, भक्ति और शांतिपूर्ण ढंग से होगा

Abhinav Shukla Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भारतीय जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन सिंह ने कहा है कि कथा भागवत का प्रस्तावित आयोजन पूरी श्रद्धा, भक्ति और शांतिपूर्ण ढंग से होगा। इसे कोई भी शक्ति रोक नहीं पाई है और न ही रोक पाएगी। उन्होंने कहा कि धर्म, आस्था और संस्कृति की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है।
 
कथा भागवत समाज को जोड़ने, संस्कार देने और धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करने का कार्य करती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि जिसने भी प्रभु श्री राम और प्रभु श्री कृष्ण अथवा किसी भी धर्म का अपमान किया है, तो उसे दण्ड भोगना ही पड़ेगा। धर्म का अपमान करने वाला और उसे बढ़ावा देने वाला, दोनों को ही दण्ड भुगतना पड़ता है।
 
यह प्रकृति का नियम है और न्याय की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि किसी अपराधी को बढ़ावा देना भी अपराध है। धर्म के नाम पर समाज को बाँटने और टकराव पैदा करने वाली टिप्पणियों से बचना चाहिए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं और धर्म प्रेमी जनता से अपील की है कि वे कथा भागवत के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म की रक्षा और समाज की एकता को मजबूत करें।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें