सीएम योगी ने वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, 55 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

कैम्पियरगंज में 491 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा प्रदेश का पहला वानिकी विश्वविद्यालय, 792 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

हर्षिता यादव  Picture
Published On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के भारीवैसी में उत्तर प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने 792 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 55 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।

सीएम योगी ने वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, 55 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का निर्माण 50 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 491 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। यहां वानिकी, औद्यानिकी, वन्यजीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और कृषि वानिकी जैसे विषयों में उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक, पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जाने की योजना है।

सीएम योगी ने वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, 55 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

मेरठ में आज पूर्व सैनिक रैली, सम्मानित होंगे वीर जवानों के परिवार Read More मेरठ में आज पूर्व सैनिक रैली, सम्मानित होंगे वीर जवानों के परिवार

मुख्यमंत्री ने समारोह में कुल 621.05 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि 171.13 करोड़ रुपये की 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें बाढ़ नियंत्रण, तटबंधों की सुरक्षा, पेयजल आपूर्ति और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को केशव मौर्य ने दी बधाई Read More अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को केशव मौर्य ने दी बधाई

सीएम योगी ने वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, 55 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

सटीक जनगणना से बनेगी विकसित उत्तर प्रदेश की कार्ययोजना : योगी Read More सटीक जनगणना से बनेगी विकसित उत्तर प्रदेश की कार्ययोजना : योगी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय शिक्षा, रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां होने वाले अनुसंधान से फल, सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों की उन्नत किस्में विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और कृषि के साथ वृक्षारोपण को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

सीएम योगी ने वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, 55 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें