नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सीएचसी के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद व विधायक के समर्थकों के बीच मंच पर मारपीट विवाद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सीएचसी शिलान्यास कार्यक्रम में मंच पर मारपीट, कार्यक्रम में मचा अफरातफरी
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के बढ़नी में शनिवार को सीएचसी के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद व विधायक के समर्थकों के बीच मंच पर किसी बात की नाराजगी से मारपीट विवाद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें कई लोग एक भाजपा नेता के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित भाजपा नेता ने भी वीडियो जारी कर कुछ लोगों का नाम लेकर उनके साथ बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुए मारपीट की घटना से कार्यक्रम में अफरातफरी मच गया। पुलिस की मौजूदगी में हुये घटना को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
इस संबंध में विधायक ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए एसपी से कहा है।
शनिवार को बढ़नी में पीएचसी का उच्चीकरण कर सीएचसी के निर्माण कार्य का भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित था। शिलान्यास कार्यक्रम में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल भी पहुंचे। मंच पर नारा लगाने को लेकर अचानक सांसद व विधायक के समर्थक के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी होने लगा। मंच पर पहले से बैठे क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नेता व बढ़नी कस्बा निवासी प्रदीप कमलापुरी से कुछ लोग पहुंच कर मंच पर ही मारपीट की नौबत आ गयी। पुलिस प्रशासन व अन्य लोगों ने विवाद बढ़ता देख लोगों को शांत कराने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लगभग आधा दर्जन की संख्या में लोग प्रदीप कमलापुरी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि स्वतंत्र प्रभात अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
इस संबंध में प्रदीप कमलापुरी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वह मंच पर बैठे थे। नारा लगाने के लिए कुछ लोगों ने मेरे साथ मारपीट किया।
इस संबंध में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि उन्होंने एसपी को फोन कर भाजपा नेता प्रदीप कमलापुरी जो कि पैर से चोटिल भी हैं के साथ मारपीट करने वाले तीन-चार नामजद व अन्य लोगों को वायरल वीडियो से चिन्हित कर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा है।
#BreakingNews #LawAndOrder #PoliceInvestigation #CrimeNews #LocalNews #SwatantraPrabhat #UPPolitics #UttarPradeshNews #SiddharthnagarPolice #VinayVerma #BJPNews #FIRDemand #ViralVideo #ViralVideoNews #BJPLeader #PoliticalControversy \#SiddharthnagarNews #JagdambikaPal #BadhniCHC #HealthProject #BadhniNews #PoliticalClash #PradeepKamalapuri #StageClash #PoliticalSupporters


Comments