नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
खराब मौसम से फसल क्षति पर किसान तत्काल दर्ज कराएं सूचना : जिलाधिकारी चर्चित गौड़
पीएम फसल बीमा योजना के लाभार्थी किसान 14447 और अन्य किसान 1077 हेल्पलाइन नंबर पर दें जानकारी, समय से सूचना देने पर होगा क्षति का सर्वेक्षण
ब्यूरो रिपोर्ट
सोनभद्र, 21 नवम्बर। जनपद में खराब मौसम, बेमौसम बारिश, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाली संभावित क्षति को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चर्चित गौड़ ने किसानों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिकूल मौसम अथवा किसी प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की फसल को नुकसान होता है, तो वे बिना देर किए निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर अपनी सूचना दर्ज कराएं।
.jpg)
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित किसान फसल क्षति की सूचना हेल्पलाइन नंबर 14447 पर दर्ज करा सकते हैं। वहीं, अन्य किसान जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 1077 पर नुकसान की जानकारी दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि समय से सूचना दर्ज कराने से संबंधित फसल क्षति का सर्वेक्षण कराया जा सकेगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में सतर्क रहें और फसल को किसी भी प्रकार का नुकसान होने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तत्काल सूचना देकर प्रशासन को अवगत कराएं।


Comments