दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी मुफ्त ई-ट्राईसाइकिल, प्रत्येक विधानसभा में 20 को मिलेगा लाभ

65 हजार रुपये तक मिलेगी अनुदान राशि, पात्र छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र। योगी सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके तहत सोनभद्र के अरौली में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालय निर्माण के लिए शासन ने 25.18 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस परियोजना से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिल सकेंगे।

IMG-20261118-WA0075

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज तहसील के बड़हर विकासखंड की ग्राम पंचायत अरौली में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। विद्यालय को लगभग 12 से 15 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित करने की योजना है। इसमें करीब 1500 विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेसियों ने 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा Read More किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेसियों ने 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की परिकल्पना के अनुरूप विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगी। इससे विद्यार्थियों को प्राथमिक शिक्षा से लेकर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर तक की पढ़ाई के लिए अलग-अलग संस्थानों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही परिसर में शिक्षा की निरंतरता बनी रहेगी और बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सकेगा।

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा Read More सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

 योगी सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सरकारी विद्यालयों को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित कर निजी विद्यालयों के समकक्ष शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी सोच के तहत विद्यालयों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, स्मार्ट शिक्षण व्यवस्था को बढ़ावा देने, बेहतर कक्षाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

अपने फैंस की शुभकामनाओं में दिखाई गई मेहनत और रचनात्मकता देखकर मैं हैरान रह जाती हूँ Read More अपने फैंस की शुभकामनाओं में दिखाई गई मेहनत और रचनात्मकता देखकर मैं हैरान रह जाती हूँ

अरौली में बनने वाला यह विद्यालय आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बड़ा केंद्र बनेगा। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को एक ही स्थान पर प्रारंभिक से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा उपलब्ध होने से काफी सहूलियत मिलेगी। इससे शिक्षा के लिए होने वाला अतिरिक्त खर्च और आवागमन की परेशानी भी कम होगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा। आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं और बेहतर वातावरण के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। सरकार की इस पहल से ग्रामीण अंचल में शिक्षा की गुणवत्ता को नई मजबूती मिलने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसरों का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें