ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए उपनिरीक्षक सदाशिव राय को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

पुलिस लाइन चुर्क में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन, पुलिस विभाग में उनके योगदान को किया याद

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र। थाना शक्तिनगर में तैनात उपनिरीक्षक सदाशिव राय का ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान उनके सीने में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

IMG-20261117-WA0084

दिवंगत उपनिरीक्षक का पार्थिव शरीर श्रद्धांजलि के लिए पुलिस लाइन चुर्क लाया गया, जहां पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर सुधीर सिंह, क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा सहित पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी तथा उनके सेवाकाल और विभाग के प्रति समर्पण को याद किया।

सोनभद्र में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष , 21 नवंबर से, चार दिन बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ Read More सोनभद्र में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष , 21 नवंबर से, चार दिन बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

उल्लेखनीय है कि उपनिरीक्षक सदाशिव राय 1 अगस्त 1989 को आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। अपनी लंबी एवं समर्पित सेवाकालीन यात्रा के दौरान पदोन्नति प्राप्त कर उपनिरीक्षक के पद तक पहुंचे। वह मूल रूप से जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी थे।

एक साल तक खजनी थाने की संभाली कमान, अब देवरिया में नई जिम्मेदारी निभाएंगे इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह Read More एक साल तक खजनी थाने की संभाली कमान, अब देवरिया में नई जिम्मेदारी निभाएंगे इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह

सोनभद्र पुलिस परिवार ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सितारगंज में कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत Read More सितारगंज में कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार