नौकरी का झांसा देकर 100 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, प्रयागराज का सौरभ गिरफ्तार

शारजाह में कंपनियां खोलकर चलाते थे ठगी का नेटवर्क, सोनभद्र के बैंक खातों से 37 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन उजागर; 200 साइबर शिकायतों से जुड़े तार

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  संवाददाता

सोनभद्र। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों के बैंक खाते खुलवाने और उनका इस्तेमाल देशभर में साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में करने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का साइबर क्राइम थाना और स्वाट टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में प्रयागराज निवासी सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में सोनभद्र से जुड़े बैंक खातों के माध्यम से करीब 37 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है, जबकि देशभर में इस नेटवर्क से संबंधित लगभग 200 साइबर शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस को ठगी की कुल रकम 100 करोड़ रुपये से अधिक होने की आशंका है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ सिंह पुत्र प्रमोद सिंह, निवासी नेवढ़िया, थाना करछना, जनपद प्रयागराज से पूछताछ में गिरोह के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का पता चला है।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में कंपनियां स्थापित कर भारत के लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का लालच देते थे। इसी बहाने उनके बैंक खाते खुलवाकर एटीएम कार्ड, पासबुक और सिम कार्ड अपने कब्जे में ले लेते थे। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में निवेश, ऑनलाइन गेमिंग, शॉपिंग और अन्य साइबर ठगी से प्राप्त रकम को इधर-उधर भेजने में किया जाता था।

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी: मंडलायुक्त Read More मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी: मंडलायुक्त

जांच में शारजाह में Lab Med Medicine Logistics Company, ASL Logistics Company और Kumar Singh LLC नाम से कंपनियां संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, इन कंपनियों में से कुछ अनुपम सिंह के सहयोग से उसकी पत्नी प्रतीक्षा सिंह के नाम पर स्थापित की गई थीं।

नैनो उर्वरको ने बदली खेती की तस्वीर Read More नैनो उर्वरको ने बदली खेती की तस्वीर

पूछताछ में बैंक खातों की खरीद-फरोख्त का भी खुलासा हुआ है। आरोप है कि सामान्य बचत खाते 10 से 20 हजार रुपये तथा कॉरपोरेट खाते 50 हजार से एक लाख रुपये तक देकर हासिल किए जाते थे। इसके बाद इन्हें साइबर अपराध में शामिल लोगों को करीब दो लाख रुपये तक में उपलब्ध कराया जाता था। ठगी की रकम को कई बैंक खातों में स्थानांतरित करने के बाद नकद निकासी और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से आगे पहुंचाया जाता था।

दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी मुफ्त ई-ट्राईसाइकिल, प्रत्येक विधानसभा में 20 को मिलेगा लाभ Read More दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी मुफ्त ई-ट्राईसाइकिल, प्रत्येक विधानसभा में 20 को मिलेगा लाभ

पुलिस जांच में इस नेटवर्क के तार पहले गिरफ्तार किए जा चुके रवि पाण्डेय और बृजेश कुमार पाण्डेय से भी जुड़े मिले हैं। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अनुपम सिंह और नायब खान के माध्यम से बैंक खाते आगे उपलब्ध कराने की जानकारी सामने आई थी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सौरभ वर्ष 2021 से 2025 के बीच दुबई में रहा था। उसने नेपाल, थाईलैंड, कंबोडिया और मलेशिया की यात्राएं भी की थीं। वीजा में हेरफेर और लोगों को विभिन्न मार्गों से यूरोपीय देशों में भेजने से संबंधित गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से महिंद्रा थार, दो चेकबुक, 27 क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड, तीन बैंक पासबुक, बैंक खाता खोलने का एक फार्म, तीन मोबाइल फोन और एप्पल कंपनी का लैपटॉप बरामद किया गया है। इसके अलावा नेपाली और यूएई की मुद्रा भी बरामद हुई है।

पुलिस ने साइबर ठगी के इस मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल संबंधित बैंक खातों, संदिग्ध व्यक्तियों और ठगी की रकम के अंतिम लाभार्थियों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और बड़े वित्तीय नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

 गिरफ्तारी करने वाली टीम में साइबर थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार चौधरी, स्वाट टीम प्रभारी रामस्वरूप वर्मा सहित साइबर थाना, साइबर सेल और स्वाट टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें