नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कोन में दुकान की छत काटकर 20 हजार रुपये की चोरी
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो संदिग्ध युवक, पुलिस जांच में जुटी
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
कोन (सोनभद्र)। कोन थाना क्षेत्र के देवाटन मोड़ स्थित एक आभूषण एवं बर्तन की दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने टीनशेड काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, दुकानदार रोज की तरह शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में अज्ञात चोरों ने दुकान के टीनशेड को काटकर अंदर प्रवेश किया और नकदी लेकर फरार हो गए। शनिवार को दुकान पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी और थाने में तहरीर दी।
घटना में दुकान के सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। उनके नाबालिग होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और घटना के खुलासे के प्रयास में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं, घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों ने बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने और दुकानों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।


Comments