नवीनतम
फीचर्ड
भारत
अरौली में 25.18 करोड़ रुपये से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय
शासन ने जारी किया बजट, टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही शुरू होगा निर्माण कार्य
प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक एक ही परिसर में मिलेगी शिक्षा, 1500 विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र। योगी सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके तहत सोनभद्र के अरौली में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालय निर्माण के लिए शासन ने 25.18 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस परियोजना से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिल सकेंगे।
1.jpg)
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज तहसील के बड़हर विकासखंड की ग्राम पंचायत अरौली में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। विद्यालय को लगभग 12 से 15 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित करने की योजना है। इसमें करीब 1500 विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
Read More अब मेडिकल कॉलेज के साये से बाहर आएगा हृदय रोग संस्थान, 500 बेड की क्षमता के साथ बनेगी अलग पहचानउन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की परिकल्पना के अनुरूप विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगी। इससे विद्यार्थियों को प्राथमिक शिक्षा से लेकर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर तक की पढ़ाई के लिए अलग-अलग संस्थानों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही परिसर में शिक्षा की निरंतरता बनी रहेगी और बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सकेगा।
Read More एक साल तक खजनी थाने की संभाली कमान, अब देवरिया में नई जिम्मेदारी निभाएंगे इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंहयोगी सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सरकारी विद्यालयों को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित कर निजी विद्यालयों के समकक्ष शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी सोच के तहत विद्यालयों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, स्मार्ट शिक्षण व्यवस्था को बढ़ावा देने, बेहतर कक्षाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
अरौली में बनने वाला यह विद्यालय आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बड़ा केंद्र बनेगा। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को एक ही स्थान पर प्रारंभिक से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा उपलब्ध होने से काफी सहूलियत मिलेगी। इससे शिक्षा के लिए होने वाला अतिरिक्त खर्च और आवागमन की परेशानी भी कम होगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा। आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं और बेहतर वातावरण के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। सरकार की इस पहल से ग्रामीण अंचल में शिक्षा की गुणवत्ता को नई मजबूती मिलने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसरों का मार्ग भी प्रशस्त होगा।


Comments