नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
व्यापारी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर हुई मासिक गोष्ठी
व्यापारियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रखने पर जोर
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में व्यापारी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार, 20 नवंबर को पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा और यातायात संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
गोष्ठी में सर्राफा व्यवसायियों, व्यापारियों, बैंक मित्रों, माइक्रो फाइनेंस कर्मियों, पेट्रोल पंप कर्मियों, टोल कर्मियों, टोल प्लाजा प्रबंधकों तथा यातायात पुलिस के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान व्यापारियों एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। क्षेत्राधिकारी ने सभी की बातें गंभीरता से सुनते हुए उनके यथासंभव शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटे क्रियाशील रखने, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा बड़ी धनराशि के लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
Read More जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध कार्रवाई करें अधिकारी : प्रभारी मंत्रीइसके अलावा भारी वाहनों के संचालन, टोल प्लाजा पर यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। संबंधित अधिकारियों एवं टोल प्लाजा प्रबंधन को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
अंत में क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने व्यापारियों से पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के आपसी सहयोग से जनपद में सुरक्षित व्यापारिक माहौल बनाने के साथ ही कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है।


Comments