नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सर्पदंश से महिला की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान
धान की कटाई के दौरान सांप ने डसा, जागरूकता के अभाव में समय पर नहीं मिला इलाज; ग्रामीणों से तत्काल अस्पताल पहुंचाने की अपील
कोन /सोनभद्र ( संवाद)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव में सर्पदंश से 31 वर्षीय सरिता देवी पत्नी प्यारे मोहन की मौत हो गई। वह चार नवंबर को दोपहर खेत में धान की कटाई करने गई थीं, तभी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें पहले झाड़-फूंक कराने ले गए। समय पर समुचित चिकित्सकीय उपचार नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई।
.jpg)
मृतका का फाईल फोटो
घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश को लेकर जागरूकता अभियान की जरूरत को फिर उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों से अपील की कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक और अंधविश्वास में समय बर्बाद न करें। पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, जहां एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। समय पर उपचार मिलने से जान बचाई जा सकती है।

मृतका के पति ने पांच नवंबर को कोन थाने में पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थना पत्र दिया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Comments