सोन नदी तट पर महागंगा आरती, पहली बार हुई नौका दौड़

करमा-परसोना नृत्य और लोक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, नदी संरक्षण का दिया संदेश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र, 05 नवंबर। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को सोन नदी तट स्थित छठ घाट, चोपन पर गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान महागंगा आरती, जनपद में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

IMG-20261105-WA0065

नौका दौड़ प्रतियोगिता में गंडक नदी के नाविकों ने प्रथम, पांडु नदी के नाविकों ने द्वितीय तथा बिजुल नदी के नाविकों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सोन, रिहंद, कर्मनाशा, कनहर और बेलन सहित अन्य नदियों के नाविकों ने भी प्रतिभाग किया।

जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के  निर्देश Read More जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

IMG-20261105-WA0074

उसका बाजार में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का हुआ शुभारंभ Read More उसका बाजार में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का हुआ शुभारंभ

सायंकाल मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष कुमार जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने दीप प्रज्वलित कर महागंगा आरती का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि स्थानीय कलाकारों के करमा एवं परसोना नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया।

ईसीसी कॉलेज से कंप्यूटर उपकरण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार Read More ईसीसी कॉलेज से कंप्यूटर उपकरण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम में नदी एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को नदियों की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अखिलेश, उप प्रभागीय वनाधिकारी शत्रुघ्न त्रिपाठी एवं कपिल, क्षेत्रीय वनाधिकारी अभिषेक यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम, जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें