फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में योगी आदित्यनाथ को मिला पहला स्थान

897 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री की श्रेणी में शीर्ष पर रहे यूपी के मुख्यमंत्री, सुशासन, कानून-व्यवस्था, नेतृत्व क्षमता और जनस्वीकार्यता समेत दस मानकों पर किया गया मूल्यांकन

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के संयुक्त 'बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026' में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पहला स्थान दिया गया है। सर्वे के जारी परिणामों के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ ने 1000 में से 897 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस सर्वे में देश के 15 मुख्यमंत्रियों को शामिल कर उनके नेतृत्व, प्रशासनिक क्षमता, कार्यशैली और जनस्वीकार्यता समेत शासन के विभिन्न पहलुओं का आकलन किया गया।

सर्वे में शीर्ष दस मुख्यमंत्रियों को 'बेस्ट चीफ मिनिस्टर' श्रेणी में रखा गया है, जबकि 11वें से 15वें स्थान तक के मुख्यमंत्रियों को 'मुख्यमंत्री पंचरत्न' श्रेणी में शामिल किया गया है।

तीन चरणों में पूरी हुई सर्वे प्रक्रिया

फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट की ओर से यह सर्वे करीब तीन से चार महीने तक संचालित किया गया। इसमें आम जनता की राय, प्रबुद्ध वर्ग के आकलन और नागरिकों के अनुभवों को शामिल करने के लिए तीन स्तरीय प्रक्रिया अपनाई गई।

भाई दूज पर तिलक का मुहूर्त सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट Read More भाई दूज पर तिलक का मुहूर्त सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट

पहले चरण में सोशल मीडिया और पारंपरिक मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर मुख्यमंत्रियों से जुड़ी चर्चाओं, प्रतिक्रियाओं और जनधारणाओं का अध्ययन किया गया। दूसरे चरण में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों, बुद्धिजीवियों और विशिष्ट व्यक्तियों की राय ली गई। तीसरे चरण में आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनके विचार और अनुभव जाने गए। इन तीनों चरणों से प्राप्त जानकारियों के विश्लेषण के बाद दस निर्धारित मानकों के आधार पर अंतिम रैंकिंग तैयार की गई।

मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर था भरोसा, इसलिए बनाया प्रधानमंत्री: सोनिया गांधी Read More मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर था भरोसा, इसलिए बनाया प्रधानमंत्री: सोनिया गांधी

दस मानकों पर परखा गया प्रदर्शन

वियतनाम में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान बड़ा हादसा, बख्तरबंद वाहन डूबने से 6 सैनिकों की मौत Read More वियतनाम में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान बड़ा हादसा, बख्तरबंद वाहन डूबने से 6 सैनिकों की मौत

सर्वे में मुख्यमंत्रियों के प्रदर्शन का आकलन सुशासन, कानून-व्यवस्था, व्यक्तित्व, छवि, कार्यक्षमता, प्रभाव, विभागों की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता तथा कार्यशैली और परिणाम जैसे मानकों पर किया गया। इसमें प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही, नागरिकों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, निर्णय लेने की क्षमता, जनसंवाद और सरकारी योजनाओं के प्रभाव को भी आधार बनाया गया।

सर्वे के परिणामों के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 881 अंकों के साथ दूसरे और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 874 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें