निःशुल्क राशन वितरण 6 से 30 नवंबर तक, अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा 35 किलो अनाज

पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलो गेहूं-चावल का होगा वितरण

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जनपद में नवंबर माह का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 6 से 30 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 10 किलो गेहूं और 25 किलो चावल सहित कुल 35 किलो खाद्यान्न दिया जाएगा। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलो गेहूं और चार किलो चावल सहित कुल पांच किलो अनाज निःशुल्क मिलेगा।

उन्होंने बताया कि जिन कार्डधारकों का अंगूठा बायोमेट्रिक मशीन पर प्रमाणित नहीं हो पा रहा है, वे मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से भी 30 नवंबर तक राशन प्राप्त कर सकते हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि कार्ड में शामिल सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से करा लें। जिनकी ई-केवाईसी शेष है, वे उचित दर दुकान पर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कराएं, ताकि खाद्यान्न प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो।

बेरुई गांव में पीपीजीसीएल की राखड़ से बढ़ा खतरा, नाले में गिरी गाय Read More बेरुई गांव में पीपीजीसीएल की राखड़ से बढ़ा खतरा, नाले में गिरी गाय

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें