दीपावली पर सोनभद्र पुलिस ने 151 परिवारों को लौटाई खुशियां

CEIR पोर्टल से 27 लाख रुपये के 151 मोबाइल बरामद, स्वामियों को किए सुपुर्द

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र। दीपावली के अवसर पर सोनभद्र पुलिस ने 151 परिवारों को खुशियों की सौगात दी। पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से सितंबर 2026 से अब तक करीब 27 लाख रुपये कीमत के 151 खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे।

IMG-20261105-WA0050

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के मार्गदर्शन में सर्विलांस सेल, एसओजी और जनपद के सभी थानों की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने बरामद मोबाइल उनके मालिकों को वितरित किए।

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बाजारों से घाटों तक रहेगी पुलिस की निगरानी Read More त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बाजारों से घाटों तक रहेगी पुलिस की निगरानी

लंबे समय बाद अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस के प्रति आभार जताया। सोनभद्र पुलिस ने अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल या नजदीकी थाने में सूचना दें।

ईसीसी कॉलेज से कंप्यूटर उपकरण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार Read More ईसीसी कॉलेज से कंप्यूटर उपकरण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें