फीचर्ड
राजनीति
भारत
सोनभद्र में कल कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद
लगातार बारिश और चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के खतरे को देखते हुए डीएम का निर्देश
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र। जनपद में लगातार हो रही बारिश और चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ से बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 30 अक्टूबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह द्वारा 29 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, जनपद में संचालित सभी बोर्डों के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक और परिषदीय विद्यालय बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है। हालांकि, संबंधित विभागीय कार्यालय खुले रहेंगे।


Comments