फीचर्ड
राजनीति
भारत
यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ, राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड़ ने दिखाई हरी झंडी
छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, एसपी ने दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ
राजेश तिवारी ( ब्यूरो)
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में सोमवार को यातायात जागरूकता माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री एवं एसपी ने हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा नशे में वाहन न चलाने की अपील की। एसपी अभिषेक वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Read More महिलाओं में बार-बार होने वाले संक्रमण और सर्जरी के बाद संक्रमण की रोकथाम पर हुई वैज्ञानिक संगोष्ठीइसके बाद राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड़ ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया। एसपी ने यातायात पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को पूरे माह विद्यालयों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा, सीओ सदर/यातायात सुधीर कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, यातायात प्रभारी, पुलिसकर्मी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Comments