क्यूएस एशिया रैंकिंग में लखनऊ विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 50.8 प्रतिशत संस्थानों को छोड़ा पीछे

समग्र स्कोर में भी हुआ सुधार, 2027 की रैंकिंग में एशिया के 801-850 बैंड में मिली जगह

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध क्षमता का प्रदर्शन करते हुए क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2027 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। ताजा रैंकिंग में विश्वविद्यालय को एशिया के 801-850 बैंड में स्थान मिला है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर 124वीं और दक्षिण एशिया में 247वीं रैंक प्राप्त हुई है।

रैंकिंग के विश्लेषण के मुताबिक, लखनऊ विश्वविद्यालय ने एशिया के 50.8 प्रतिशत रैंक प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों को पीछे छोड़ दिया है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 48.6 प्रतिशत था। इस तरह विश्वविद्यालय ने अपनी स्थिति में सुधार करते हुए एशियाई उच्च शिक्षा जगत में बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया है।

समग्र स्कोर में लगातार सुधार

वैश्विक प्रतिस्पर्धा और रैंकिंग में नए संस्थानों की बढ़ती भागीदारी के बीच विश्वविद्यालय के समग्र क्यूएस स्कोर में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2026 में विश्वविद्यालय का स्कोर 20.9 था, जो 2027 में बढ़कर 22.6 हो गया है। वर्ष 2023 में यह स्कोर महज 5.2 था। इस लिहाज से बीते वर्षों में विश्वविद्यालय ने लगातार प्रगति की है।

छठ पर्व से पहले फल मंडियों में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, पांच गोदामों की जांच Read More छठ पर्व से पहले फल मंडियों में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, पांच गोदामों की जांच

प्रमुख संकेतकों में भी विश्वविद्यालय ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पीएचडी उपाधि धारक शिक्षकों के संकेतक में 83 अंक, अंतरराष्ट्रीय शोध नेटवर्क में 55 अंक और अंतरराष्ट्रीय छात्र अनुपात में 55.2 अंक हासिल किए हैं। क्यूएस फैक्ट फाइल के अनुसार, विश्वविद्यालय ने 26,581 शोध पत्रों का योगदान दिया है और इन पर 29,159 उद्धरण दर्ज किए गए हैं।

बुलडोजर बना यूपी का ब्रांड, ट्रैक्टर निर्माण से बढ़ेगी वैश्विक पहचान : योगी Read More बुलडोजर बना यूपी का ब्रांड, ट्रैक्टर निर्माण से बढ़ेगी वैश्विक पहचान : योगी

सामूहिक प्रयासों का परिणाम है उपलब्धि : कुलपति

जेवर में 1,219 करोड़ से बनेगा सीएनएच का ट्रैक्टर संयंत्र, 1,200 लोगों को मिलेगा रोजगार Read More जेवर में 1,219 करोड़ से बनेगा सीएनएच का ट्रैक्टर संयंत्र, 1,200 लोगों को मिलेगा रोजगार

कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रेरणा और मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी शोध और वैश्विक मानकों के अनुरूप शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कुलपति ने कहा कि एशिया के आधे से अधिक संस्थानों को पीछे छोड़ना और समग्र स्कोर में निरंतर वृद्धि विश्वविद्यालय के लिए उत्साहजनक उपलब्धि है। लखनऊ विश्वविद्यालय नवाचार, अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग और उच्चस्तरीय अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में वैश्विक रैंकिंग में और बेहतर स्थान हासिल करने के लिए शोध, नवाचार, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिणामों को मजबूत बनाने पर विशेष जोर देने की प्रतिबद्धता जताई है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें