तीन दिवसीय अभियान में सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 93 अभियुक्त गिरफ्तार

अंतिम दिन 14 वारण्टी और 6 वांछित गिरफ्तार, रॉबर्ट्सगंज व करमा में सर्वाधिक कार्रवाई

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान में सोनभद्र पुलिस ने कुल 93 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियान के अंतिम दिन 14 वारण्टी और छह वांछित अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े।

27 से 29 अक्टूबर तक चले अभियान में लंबित गैर-जमानती एवं स्थायी वारण्टों के निष्पादन के लिए सभी थानों की विशेष टीमें गठित कर दबिश दी गई। अभियान के दौरान कुल 83 वारण्टी और 10 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

पन्नूगंज में सबसे अधिक वारण्टी गिरफ्तार

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भाजपा प्रतिबद्ध: अवधेश चंद्र गुप्ता लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से भाजपा ने भरी हुंकार Read More लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भाजपा प्रतिबद्ध: अवधेश चंद्र गुप्ता लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से भाजपा ने भरी हुंकार

थानावार कार्रवाई में पन्नूगंज पुलिस ने 12, रॉबर्ट्सगंज और करमा पुलिस ने 10-10, घोरावल ने नौ, दुद्धी व म्योरपुर ने छह-छह तथा पिपरी ने पांच वारण्टी गिरफ्तार किए। वहीं, वांछित अभियुक्तों में चोपन से तीन, जुगैल से तीन, रॉबर्ट्सगंज से दो और करमा से दो की गिरफ्तारी हुई।

निजी क्लीनिक में दो माह के मासूम बच्चों की मौत परिजनों ने जमकर किया हंगामा Read More निजी क्लीनिक में दो माह के मासूम बच्चों की मौत परिजनों ने जमकर किया हंगामा

पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और लंबित वारण्टों का निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

पीईटी परीक्षा को लेकर डीएम एसपी सख्त तीन परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी व्यवस्था परखी  Read More पीईटी परीक्षा को लेकर डीएम एसपी सख्त तीन परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी व्यवस्था परखी 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें