80-90 वर्षों से सड़क की राह देख रहे आदिवासी परिवारों की आवाज बने आनन्द पटेल दयालु

महाराजीदामर के 40-50 परिवारों को आज तक नहीं मिली पक्की सड़क, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

राजेश तिवारी Picture
Published On

ओबरा (सोनभद्र) संवाद। रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के कोन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रोरवा के टोला महाराजीदामर में रहने वाले 40-50 आदिवासी परिवार पिछले 80-90 वर्षों से सड़क की सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों की समस्या को लेकर अपना दल (एस) युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने पहल करते हुए ग्रामीणों के साथ ओबरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि टोले तक पहुंचने के लिए केवल संकरी पगडंडी है। सड़क नहीं होने से एंबुलेंस और चारपहिया वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते। इससे बीमारी, आपातकालीन स्थिति और शादी-विवाह जैसे आयोजनों में भारी परेशानी होती है।

आनन्द पटेल दयालु ने एसडीएम से गांव का स्थलीय निरीक्षण कराकर शीघ्र सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की। इस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का भरोसा दिया।

आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी आदिवासी परिवारों को सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिलना गंभीर चिंता का विषय है। सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन का आधार है।

मुख्यमंत्री की आर्थिक सहायता में बड़ा खेल! चार साल बाद भी धर्म को नहीं मिली 1.25 लाख की मदद, डीएम ने लिया संज्ञान Read More मुख्यमंत्री की आर्थिक सहायता में बड़ा खेल! चार साल बाद भी धर्म को नहीं मिली 1.25 लाख की मदद, डीएम ने लिया संज्ञान

ज्ञापन सौंपने के दौरान शुक्ला पटेल, अवध बिहारी चेरोसारी, मधुसूदन शेरो, अमरनाथ शेरो, नागेश्वर शेरो, प्रदीप शेरो, बबलू चेरोसारी, मीना देवी, जगवंती देवी, लालती देवी, सिलवंती देवी, सरस्वती देवी, अनीता देवी, अमरावती देवी, कोरिला देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव का हुआ आयोजन, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर्शनी Read More जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव का हुआ आयोजन, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें