मेगा विधिक सहायता शिविर में 227 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

जिला न्यायाधीश ने किया शिविर का शुभारंभ, 895 लोगों ने लिया भाग

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर रविवार को विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राम सुलीन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रॉबर्ट्सगंज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

IMG-20261101-WA0049

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभागों द्वारा चिन्हित 227 लाभार्थियों को जनपद न्यायाधीश के हाथों विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में करीब 895 लोगों ने प्रतिभाग किया।

दूर दराज़ से आए PET परीक्षार्थियों का पालक बना नारायण फाउंडेशन  Read More दूर दराज़ से आए PET परीक्षार्थियों का पालक बना नारायण फाउंडेशन 

इस दौरान दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से सात लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, तीन को श्रवण यंत्र और तीन को स्मार्ट केन वितरित की गई। स्वास्थ्य विभाग ने 21 लाभार्थियों को लैप्रोसी किट, चार को आयुष्मान कार्ड तथा टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की। कृषि विभाग के 18, डूडा के 14 और समाज कल्याण विभाग के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

असम के श्रीभूमि में लाचित बरफुकन और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं का अनावरण Read More असम के श्रीभूमि में लाचित बरफुकन और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं का अनावरण

जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से छह महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन तथा छह लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिया गया। विभिन्न बैंकों की ओर से आठ लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योजना के तहत चेक वितरित किए गए। विद्युत विभाग की ओर से भी सात लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।इसके अलावा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की सोनभद्र शाखा ने 46 कुष्ठ रोगियों को गोद लेकर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की पहल की।

गौरा बरहज नगर पालिका में घमासान, सभासदों ने दिया 21 दिन का अल्टीमेटम Read More गौरा बरहज नगर पालिका में घमासान, सभासदों ने दिया 21 दिन का अल्टीमेटम

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज सीडी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव राहुल, अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी रमेश कुमार मिश्र, एलडीएम सलन बागे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अधिवक्ता, पराविधिक स्वयंसेवक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यारमण त्रिपाठी ने किया। अंत में जनपद न्यायाधीश एवं सचिव ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें