‘सपा उत्तर प्रदेश के लिए अभिशाप, सत्ता में आते ही मचाती है तबाही’ : योगी

गोंडा में 520 करोड़ रुपये से अधिक की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना

हर्षिता यादव  Picture
Published On

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोंडा में 520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा उत्तर प्रदेश के लिए अभिशाप है। जब भी उसे सत्ता मिली, प्रदेश में अराजकता और तबाही का माहौल बना। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में धार्मिक आयोजनों पर पाबंदियां लगाई जाती थीं और कांवड़ यात्रा तक को रोकने का प्रयास होता था। उन्होंने कहा कि भाजपा आस्था को सम्मान देती है और बदलाव लाती है, जबकि सपा बदमाशों को बढ़ावा देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी को मां दुर्गा की पूजा से परेशानी है तो वह अपने घर में शोक मना सकता है, लेकिन दूसरों के धार्मिक आयोजनों में बाधा नहीं डालनी चाहिए। उनके मुताबिक, आज प्रदेश में त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जा रहे हैं और उत्तर प्रदेश कर्फ्यू तथा दंगों से मुक्त हुआ है।

पूजा-पर्वों पर रोक लगाने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय देवीपाटन मंडल में दुर्गा पूजा के पंडालों को लेकर विवाद खड़े किए जाते थे। पूजा की अनुमति लेने में भी लोगों को परेशानी होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाने के लिए शिकायतें की जाती थीं और सरकार उन पर कार्रवाई करती थी। इस बार नवरात्र में पूरे प्रदेश में 67 हजार मूर्तियां स्थापित की गईं। गोंडा मंडल के अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि मूर्ति स्थापना के लिए लोगों को अनावश्यक अनुमति की प्रक्रिया में न उलझाया जाए।

अटल भवन में सरदार पटेल जयंती पर हुआ गोष्ठी का आयोजन  Read More अटल भवन में सरदार पटेल जयंती पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

‘सपा उत्तर प्रदेश के लिए अभिशाप, सत्ता में आते ही मचाती है तबाही’ : योगी

अखिलेश के बयानों में दिख रही हताशा, चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है सपा: भाजपा Read More अखिलेश के बयानों में दिख रही हताशा, चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है सपा: भाजपा

उन्होंने कांवड़ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा निकालने को लेकर आशंकाएं जताई जाती थीं और इसे रोकने की कोशिश होती थी। इस वर्ष गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच कांवड़ यात्रा में करीब 4.5 करोड़ श्रद्धालु शामिल हुए। नवरात्र और अन्य पर्व भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले त्योहारों के दौरान बाजारों में सन्नाटा छा जाता था और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे, जबकि अब उत्सव का माहौल है।

2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेजेगी जनता: केशव मौर्य Read More 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेजेगी जनता: केशव मौर्य

रामभक्तों पर गोली चलाने की घटना का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने 2 नवंबर 1990 को अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान हुई गोलीबारी का उल्लेख करते हुए तत्कालीन सपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उस समय रामभक्तों पर गोली चलाई गई थी, जबकि उनकी सरकार ने अयोध्या में रामभक्तों पर पुष्पवर्षा की और राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में आयोजित होने वाला दीपोत्सव केवल रामनगरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके विकास की रोशनी गोंडा और पूरे देवीपाटन मंडल तक पहुंच रही है। सात नवंबर को अयोध्या में दीपोत्सव का दसवां संस्करण आयोजित होगा।

गोंडा की बदली तस्वीर, 16 हजार करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब दस वर्ष पहले गोंडा से देवीपाटन स्थित मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ पहुंचने में ढाई से तीन घंटे लगते थे। सड़कों की स्थिति खराब थी, विकास कार्य ठप थे और युवाओं के सामने रोजगार का संकट था। उन्होंने कहा कि गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती जैसे जिलों की पहचान पिछड़ेपन और स्वच्छता संबंधी समस्याओं से जुड़ी थी। वर्ष 2016 के स्वच्छता सर्वेक्षण में गोंडा को देश के सबसे गंदे शहरों में शामिल किया गया था।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह क्षेत्र महाराजा सुहेलदेव के शौर्य, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी महाराजा देवी बख्श सिंह के पराक्रम, महर्षि पतंजलि की योग परंपरा और गोस्वामी तुलसीदास की रामकथा से जुड़ा है। ऐसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत वाली धरती विकास के अभाव में पिछड़ गई थी।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, पिछले साढ़े नौ वर्षों में गोंडा जिले के लिए 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जबकि पूरे देवीपाटन मंडल में करीब 50 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इनमें कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और अन्य पर काम जारी है। वर्ष 2023 की यूपी इन्वेस्टर्स समिट में गोंडा के लिए तीन हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इनमें से कई परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।

उन्होंने कहा कि पराली और गोबर से भी किसानों को आय दिलाने की दिशा में काम किया जा रहा है। कंप्रेस्ड बायोगैस के माध्यम से विभिन्न जिलों में इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय से बढ़ेंगे शिक्षा के अवसर

मुख्यमंत्री ने बताया कि गोंडा में महाराजा देवी बख्श सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज और बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो चुका है। बलरामपुर में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण अंतिम चरण में है। देवीपाटन मंडल में विश्वविद्यालय की स्थापना को भी उन्होंने क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे और उन्हें नकल के सहारे आगे बढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सभी 75 जिलों में बिना भेदभाव विकास का दावा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले विकास का मतलब केवल सैफई तक सीमित था, जबकि अब प्रदेश के सभी 75 जिलों, 350 तहसीलों, 825 विकासखंडों और 762 नगर निकायों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बिजली, राशन और रसोई गैस जैसी सुविधाएं अब बिना भेदभाव लोगों तक पहुंच रही हैं। दीपावली से पहले गरीब परिवारों को एक भरा हुआ रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ता। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा मिल रही है और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि गोंडा के युवाओं को रोजगार के लिए बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई या दिल्ली न जाना पड़े, बल्कि उन्हें अपने जिले में ही काम के अवसर मिलें।

माफिया पर कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गौरा, मनकापुर, गोंडा, मेहनौन, करनैलगंज और कटरा सहित जिले के किसी भी क्षेत्र में विकास योजनाओं को माफिया के दबाव में बाधित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई है और महिलाओं तथा व्यापारियों क

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें