नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
यातायात माह: स्कूली बच्चों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
पंपलेट बांटकर यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित आवागमन के प्रति किया जागरूक
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र। यातायात माह नवम्बर-2026 के तहत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल (M.V.M.), जमगाई, रॉबर्ट्सगंज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेन्द्र सिंह एवं यातायात पुलिस के उपनिरीक्षकों ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक किया। बच्चों को नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित कर जागरूकता का संदेश दिया गया।


Comments