पांच राज्यों की आस्था का केंद्र है बेचूबीर बाबा का मेला

18 से 20 नवंबर तक होगा आयोजन, पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान; पर्यटन मानचित्र में शामिल करने की मांग

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र/मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित जंगल महाल गांव में जरगो नदी के तट पर बेचूबीर बाबा का तीन दिवसीय अंतरप्रांतीय मेला 18 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा। पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार सहित देश के विभिन्न हिस्सों से करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

IMG_20261105_150631

बेचूबीर बाबा की चौरी पर लगने वाले इस मेले को भूतों का मेला भी कहा जाता है। मान्यता है कि चौरी का स्पर्श करने से प्रेत-बाधा से मुक्ति मिलती है और निःसंतान महिलाओं की मनोकामना पूरी होती है। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं जरगो नदी में स्नान कर बाबा की चौरी पर पूजा-अर्चना करती हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक्सरे मशीन हुई चालू, मरीजों को मिली बड़ी राहत, Read More सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक्सरे मशीन हुई चालू, मरीजों को मिली बड़ी राहत,

IMG_20261105_150652

विकास नगर सीनियर सिटीजन कल्याण समिति की बैठक संपन्न Read More विकास नगर सीनियर सिटीजन कल्याण समिति की बैठक संपन्न

मान्यता के अनुसार, करीब ढाई-तीन सौ वर्ष पूर्व भगवान शिव के उपासक बेचू यादव ने इसी स्थान पर तीन दिन और तीन रात बाघ से संघर्ष किया था, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई थी। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार पुत्र रघुराई ने वहीं समाधि दी थी, जो आज बेचूबीर बाबा की चौरी के नाम से प्रसिद्ध है।

जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव का हुआ आयोजन, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर्शनी Read More जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव का हुआ आयोजन, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

मेला व्यवस्थापक एवं बाबा के वंशज रोशनलाल यादव एडवोकेट ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद मेला स्थल का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है। उन्होंने बेचूबीर बाबा मेले को उत्तर प्रदेश के पर्यटन मानचित्र में शामिल करने की मांग की। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को शाम पांच बजे प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोड़ मुख्य पूजा में शामिल होंगे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें