सोनभद्र में धान खरीद के लिए 86 क्रय केंद्र संचालित, 1.25 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित

कॉमन धान का 2441 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा समर्थन मूल्य, उतराई-छनाई के लिए 20 रुपये अतिरिक्त

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र, 03 नवम्बर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जनपद में धान खरीद एक नवंबर से शुरू हो गई है। इसके लिए जिले में 86 क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं। शासन ने इस वर्ष 1.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसके अलावा उतराई और छनाई के लिए किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त मिलेंगे।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि क्रय केंद्रों में खाद्य विभाग के 46, पीसीएफ के 34, मंडी समिति के चार और भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र शामिल हैं। किसानों की सुविधा के लिए सात नए केंद्र खोलने की भी संभावना है।

उन्होंने बताया कि अब तक 1364 किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें 681 का सत्यापन पूरा हो चुका है। पिछले वर्ष 22,477 किसानों से 1,25,837.34 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। इस वर्ष अब तक 46 राइस मिलों का पंजीकरण किया गया है।

मलिहाबाद: पांच दिन पहले बनी सड़क उखड़ने लगी, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल Read More मलिहाबाद: पांच दिन पहले बनी सड़क उखड़ने लगी, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल

उन्होंने किसानों से अपील की कि धान अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके ही क्रय केंद्रों पर लाएं। धान में नमी 17 प्रतिशत या उससे कम होनी चाहिए। बिक्री के समय पंजीकरण प्रपत्र, फार्मर आईडी, आधार कार्ड और खतौनी साथ लाना अनिवार्य है।

लोहेपनिया में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन Read More लोहेपनिया में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें