घाटमपुर में छत से तीन बच्चे नीचे गिरे,,हालत गंभीर

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
 
कानपुर ग्रामीण।
 
कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना सजेती क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार दोपहर छत पर खेल रहे तीन मासूम बच्चे अचानक छत नीचे गिर कर घायल हो गए,, हादसे में चार साल के युवान,तीन साल के प्रिय,और दो साल की रूही को चोटे आई,, है,, परिजन तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लेकर पहुंचे,, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो ने उन्हें कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया,, घटना धमना बुजुर्ग गांव की हैं बच्चों के छत से गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच शुरू कर दी,,
 
गांव के अमित कुमार का चार साल का बेटा युवान,और शिवकरन सिंह का तीन साल का प्रिंस व दो साल की बेटी रूही,, मंगलवार दोपहर घर की छत पर खेल रहे थे,इसी दौरान तीनों अचानक संतुलन खो बैठे और नीचे गिर पड़े,, बच्चों को घायल देखकर परिजन उन्हें ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया,,सजेती थाने के सीनियर सब इंस्पेक्टर विनीत गौतम ने बताया कि तीनों बच्चों की छत से गिरने की सूचना मिली थी,, परिजन उन्हें सीएचसी घाटमपुर लेकर पहुंचे, पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें