नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
इटवा में जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षण देकर कार्यप्रणाली की दी गई जानकारी
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रगणकों और सुपरवाइजरों को बताए गए उनके दायित्व
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
इटवा नगर पंचायत सभागार में जनगणना कार्य को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन बुधवार को प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक आशुतोष जायसवाल ने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों से अपने-अपने आवंटित राजस्व गांवों में अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जनगणना से संबंधित निर्धारित कार्य पूरा किया जाना है। इस दौरान मकानों के क्रमांकन, परिवारों का विवरण दर्ज करने और जनसंख्या गणना सहित विभिन्न चरणों की बारीकियां समझाई गईं।
प्रशिक्षक डॉ. अयाज अहमद ने बताया कि सभी जनगणना कर्मचारियों को जनगणना के दौरान कुल 40 बिंदुओं से संबंधित सूचनाएं अपडेट करनी होगी। वहीं, जनगणना चार्ज प्रभारी एवं अधिशासी अधिकारी शिव कुमार ने कर्मचारियों से प्रशिक्षण में बताए गए सभी बिंदुओं को गंभीरता और बारीकी से समझने की अपील की, ताकि जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
इस मौके पर टेक्निकल असिस्टेंट संतोष श्रीवास्तव, राजकुमार, हेमंत गुप्ता, अनिकेत कुमार, निर्मला देवी, वंदना मिश्रा, अमित दुबे, ओमकार साहनी, शिवपूजन और बागेश्वरी मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
UP Latest News siddharthnagar news government employees Siddharthnagar Latest News up government news Itwa news Population Census India National Census India Census 2027 Uttar Pradesh Census #SwatantraPrabhat Census Preparation Itwa Nagar Panchayat Census Training Self Enumeration Census 2026 Census Department Census Enumerators Census Supervisors Census Survey Training House Numbering Population Data Collection Census Staff Training Census Work 2026 Rural Census


Comments