फीचर्ड
राजनीति
भारत
जनसुनवाई में डीएम ने दृष्टिबाधित व्यक्ति को भेंट की स्मार्ट केन, आवागमन होगा सुगम
स्मार्ट केन से आसपास की बाधाओं को पहचानने और सुरक्षित चलने में मिलेगी मदद
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने ग्राम लोहरा, पोस्ट सुकृत, तहसील रॉबर्ट्सगंज निवासी दृष्टिबाधित नवाब खान पुत्र गन्नी खान को स्मार्ट केन (छड़ी) भेंट की।
जिलाधिकारी की इस संवेदनशील पहल से नवाब खान को दैनिक जीवन में आवागमन के दौरान आसपास की बाधाओं को पहचानने तथा सुरक्षित एवं सुगम तरीके से चलने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग देना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रशासन दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।


Comments