दुद्धी को जिला बनाने तक जारी रहेगा संघर्ष, मोर्चा ने भरी हुंकार

- कोर्ट परिसर में प्रदर्शन कर संघर्ष मोर्चा ने किया आंदोलन का ऐलान

राजेश तिवारी Picture
Published On

संवाददाता

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर दुद्धी जिला बनाओ विकास कराओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को कोर्ट परिसर मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी को जिला घोषित किए जाने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया गया।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार अति पिछड़े क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। दशकों से लंबित दुद्धी को जिला बनाने की मांग की लगातार अनदेखी की जा रही है। सरकार की यह उपेक्षा आने वाले समय में उसके लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। वक्ताओं ने एकजुट होकर आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर रामपाल जौहरी एडवोकेट, सत्यनारायण यादव, प्रेमचंद्र यादव, शंभू रवानी एडवोकेट, उदय लाल मौर्य, शिवशंकर गुप्ता, विष्णुकांत तिवारी, संतोष कुमार, रविंद्र कुमार, आदर्श कुमार, रामजी पांडेय, सुरेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र सिंह चंद्रवंशी सहित दर्जनों अधिवक्ता एवं संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बेमौसम बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर, खेतों में बिछी धान की फसल; अन्नदाता की बढ़ी चिंता Read More बेमौसम बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर, खेतों में बिछी धान की फसल; अन्नदाता की बढ़ी चिंता

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार