नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सतर्कता जागरूकता सप्ताह में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य करने का संकल्प
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र, 30 अक्टूबर। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली।

इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी शत्रुघ्न त्रिपाठी ने विभाग में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ करने पर जोर दिया। उन्होंने शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर आमजन को शासन की सेवाओं का लाभ सुनिश्चित कराने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र कुमार गौतम, क्षेत्रीय वनाधिकारी पवन सचान, वरिष्ठ लेखाकार ज्ञानेंद्र सिरोही, स्टेनो जिम्मेदार दास सहित वन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Comments