नवीनतम
राजनीति
विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए राम अनुज धर द्विवेदी
काशी हिन्दी विद्यापीठ ने प्रयागराज में आयोजित समारोह में प्रदान की मानद उपाधि
संवाददाता
सोनभद्र। साहित्यिक संस्था जगदीश साहित्य संस्थान, प्रयागराज के द्वितीय स्थापना दिवस पर शनिवार को हिन्दुस्तानी एकेडमी, सिविल लाइंस में भव्य साहित्यिक समारोह का आयोजन किया गया। काशी हिन्दी विद्यापीठ एवं जगदीश साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह हुआ।
इस अवसर पर सोनभद्र के साहित्यकार राम अनुज धर द्विवेदी को उनके साहित्यिक लेखन, कविता संग्रह एवं साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान के लिए विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। काशी हिन्दी विद्यापीठ के पदाधिकारियों एवं मंचासीन अतिथियों ने उन्हें अंगवस्त्र, पट्टिका, स्मृति चिह्न, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम के आयोजक संरक्षक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, संस्थान की संस्थापिका एवं महासचिव जगदीश कौर तथा अध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह तन्हा ने अतिथियों और साहित्यकारों का स्वागत एवं सम्मान किया। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि, लेखक और साहित्यकार उपस्थित रहे। इस दौरान कई अन्य साहित्यकारों को भी मानद उपाधियां प्रदान की गईं तथा साहित्यिक पत्रिकाओं का विमोचन किया गया।


Comments