नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सोनभद्र के 1.68 लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि
पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, किसानों ने देखा सजीव प्रसारण
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र, 30 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। सोनभद्र के 1,68,645 किसान भी इससे लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से जनपद, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर एलईडी टीवी व मोबाइल के माध्यम से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मंगुराही स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल रहीं।
उप कृषि निदेशक राज कुमार और जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने की अपील की।


Comments