लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पर सजेगी काव्य संध्या, 31 अक्टूबर को जुटेंगे जनपद के कवि

कवि लौहपुरुष को समर्पित रचनाओं का करेंगे पाठ

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर, शनिवार को शाम चार बजे से कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी और साहित्य प्रकोष्ठ, सोनभद्र बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित होगा।

आयोजक प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि काव्य संध्या में वरिष्ठ कवि अजय चतुर्वेदी कक्का, दिवाकर द्विवेदी मेघ, सुधाकर स्वदेशप्रेम, अशोक तिवारी, दिलीप सिंह दीपक, प्रभात सिंह चंदेल, राकेश शरण मिश्र, सुशील मिश्रा, धर्मेश चौहान, दयानंद दयालु, विवेक चतुर्वेदी और मदन चौबे लौहपुरुष सरदार पटेल को समर्पित रचनाओं का पाठ करेंगे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें