नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बापू टावर में ‘जुगनू हाट: हुनर की रोशनी’ का हुआ भव्य उद्घाटन
स्थानीय हुनर को मिलेगा नया मंच
पटना। राजधानी पटना स्थित बापू टावर में ‘जुगनू हाट: हुनर की रोशनी’ का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव प्रणव कुमार, डीआईजी जयंत कांत, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पटना नूतन पासवान, नरेंद्र पासवान एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ. स्मृति पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने ‘जुगनू हाट’ की पहल की सराहना करते हुए इसे हुनरमंद लोगों और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, घरेलू उत्पादों और स्थानीय कारीगरों की प्रतिभा को एक बेहतर मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम के माध्यम से हुनरमंद लोगों को अपने उत्पादों और कला को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उन्हें बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। आयोजन को स्थानीय कला, संस्कृति और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।
इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने आयोजन से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं और ऐसी पहलों को आगे भी जारी रखने पर जोर दिया।


Comments