राख ढुलाई बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, दलदल में फंसा हाईवा तो पांच किलोमीटर तक लगा जाम

पुनर्वास प्रथम की अधूरी सड़क पर 24 घंटे तक थमा आवागमन, घरों में कैद होने को मजबूर हुए विस्थापित परिवार

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर (सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद परियोजना से निकलने वाली राख की ढुलाई पुनर्वास प्रथम क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। बैढ़न मुख्य मार्ग से पुनर्वास प्रथम बस्ती को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कई स्थानों पर अधूरा होने और जगह-जगह गहरे गड्ढे व कीचड़ जमा होने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। इसी बदहाल मार्ग से लगातार राख लदे भारी हाईवा वाहनों का संचालन किया जा रहा है।

शुक्रवार शाम करीब चार बजे राख लदा एक हाईवा पुनर्वास प्रथम के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे और दलदल में फंस गया। हाईवा के फंसते ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और देखते ही देखते दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। भारी वाहनों के बीच रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। स्थिति यह रही कि करीब 24 घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सड़क जाम होने का सबसे ज्यादा खामियाजा पुनर्वास प्रथम में रहने वाले ग्रामीणों को भुगतना पड़ा। कई परिवारों के लिए अपने घरों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया। दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों और जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क की स्थिति और बदतर हो जाती है। गहरे गड्ढों और दलदल के बीच भारी वाहनों की आवाजाही से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

जन सेवा को समर्पित उपकार फाउंडेशन के वार्षिकोत्सव में दिखा संस्था की लोकप्रियता का जलवा Read More जन सेवा को समर्पित उपकार फाउंडेशन के वार्षिकोत्सव में दिखा संस्था की लोकप्रियता का जलवा

विडंबना यह है कि एनटीपीसी रिहंद परियोजना के लिए अपनी जमीन और घर छोड़कर पुनर्वासित क्षेत्र में बसे परिवार आज भी बेहतर सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि जब परियोजना के लिए राख का परिवहन लगातार कराया जा रहा है, तो उस मार्ग की मरम्मत, निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? सड़क का निर्माण कहीं कराया गया है तो कहीं अधूरा छोड़ दिया गया है। समय रहते निर्माण कार्य पूरा कराकर गड्ढों की मरम्मत करा दी गई होती तो शायद ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

मंत्री नंदी को मात्रि शोक।, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस Read More मंत्री नंदी को मात्रि शोक।, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

स्थानीय ग्रामीणों ने एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन से पुनर्वास प्रथम की सड़क का अधूरा निर्माण तत्काल पूरा कराने, गहरे गड्ढों को भरने और दलदल वाले हिस्सों को दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही राख ढोने वाले भारी वाहनों के सुरक्षित संचालन और ग्रामीणों के निर्बाध आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।

मिशन शक्ति 6.0 के तहत सोनभद्र पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को बताए सुरक्षा के अधिकार Read More मिशन शक्ति 6.0 के तहत सोनभद्र पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को बताए सुरक्षा के अधिकार

अब देखना यह है कि ग्रामीणों की इस समस्या पर एनटीपीसी प्रबंधन कब संज्ञान लेता है और सड़क की बदहाली दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है। फिलहाल परियोजना के लिए विस्थापन का दंश झेल चुके परिवारों को अपने ही पुनर्वास क्षेत्र में सुगम आवागमन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें