नवीनतम
फीचर्ड
भारत
मतदाता सूची का मिलान पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ करें अधिकारी : जिलाधिकारी
भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने पर जोर
राजेश तिवारी ( ब्यूरो)
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची के मिलान को लेकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची के मिलान का कार्य पूरी गंभीरता, सजगता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाना प्राथमिकता है। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल रहे। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समयसीमा में मिलान की कार्रवाई पूरी करें।
Read More डा० अपर्णा तिवारी ने "फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन" की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का गौरवउन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची के मिलान के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए तथा प्रत्येक स्तर पर कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में शुद्धता एवं पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी तत्परता एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित, विश्वसनीय एवं पारदर्शी बनाया जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, उप जिलाधिकारी सदर आशीष त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा रवि पासवान, उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Comments