भास्कर क्लब ने छठ व्रतियों को बांटे कंबल, सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की

रिहंदेश्वर धाम में चार दिवसीय छठ महापर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कंबल वितरण कर बढ़ाया सेवा का संकल्प

राजेश तिवारी Picture
Published On

 संतोष  कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर( सोनभद्र)।

एनटीपीसी रिहंदनगर परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर एवं सूर्य कुंड में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। रिहंद पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय छठ महापर्व के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सामाजिक सेवा और जनकल्याण की भी अनुपम मिसाल देखने को मिली। इसी क्रम में भास्कर क्लब की ओर से घाट पर रात्रि विश्राम करने वाले छठ व्रतियों के बीच कंबल वितरित कर सेवा और सहयोग का संदेश दिया गया।

IMG-20261116-WA0033

छठ घाटों पर पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मदन गुप्ता, व्रती महिलाओं से लिया आशीर्वाद Read More छठ घाटों पर पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मदन गुप्ता, व्रती महिलाओं से लिया आशीर्वाद

महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय के अवसर पर कल्याण केंद्र में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। दूसरे दिन खरना के पावन अवसर पर रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद घाट पर रात्रि विश्राम कर रहे व्रती महिलाओं एवं पुरुषों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भास्कर क्लब द्वारा कंबल प्रदान किए गए।

महिला कल्याण समिति द्वारा स्काउट्स एवं गाइड्स की 8वीं जिला रैली में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन Read More महिला कल्याण समिति द्वारा स्काउट्स एवं गाइड्स की 8वीं जिला रैली में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

इस पुनीत सेवा कार्य में परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) प्रणय कुमार नायक, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) हेमेश वार्ष्णेय एवं उनकी पत्नी कीर्ति वार्ष्णेय ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान अतिथियों ने छठ व्रतियों एवं क्षेत्रवासियों को महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सोनभद्र में 18 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग Read More सोनभद्र में 18 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

उल्लेखनीय है कि छठ महापर्व सूर्य भगवान एवं छठी मैया की उपासना का अत्यंत प्राचीन और पवित्र पर्व है। यह पर्व प्रकृति, स्वच्छता, अनुशासन, त्याग और लोक आस्था का अद्भुत संगम है। इसकी सबसे विशिष्ट परंपरा अस्ताचलगामी और उदयीमान, दोनों सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना है। रामायण एवं महाभारत काल से जुड़ी मान्यताओं वाला यह महापर्व आज देश की सीमाओं को पार कर विश्व के अनेक देशों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।

ईवा के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि भास्कर क्लब सदैव सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। क्लब का उद्देश्य केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी उसकी प्राथमिकता है। कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य इसी सामाजिक प्रतिबद्धता और मानवीय संवेदना का परिचायक हैं।

कार्यक्रम में भास्कर क्लब के सभी सदस्यों के साथ रिहंद पूजा समिति के पदाधिकारी एवं एनटीपीसी के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। धार्मिक आस्था के इस महापर्व पर सेवा और सहयोग की पहल ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें