नवीनतम
राजनीति
भारत
माघ मेला-2027 की तैयारियों और और शांति व्यवस्था केलएभूमि पूजन
पुलिस आयुक्त सहित कई अधिकारी हुए शामिल
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो चीफ प्रयागराज
प्रयागराज की संगम नगरी में आयोजित होने वाले माघ मेला-2027 की तैयारियों कै लिए विधिवत शुभारंभ हो गया। मेला क्षेत्र में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान संत-महात्माओं के साथ पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
माघ मेला प्रयागराज की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केन्द्र रहा है। प्रत्येक वर्ष यहां देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत और कल्पवासी पहुंचते हैं। संगम की रेती पर लगने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर प्रशासन न तैयारियां शुरू कर दी हैं। उसी कड़ी में आज धार्मिक रीति रिवाज से मंत्र उपचार के साथ
भूमि पूजन कराया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में महंत बलवीर गिरी जी महाराज, पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय विजय ढुल, जिलाधिकारी मनीष वर्मा और कर्नल महिम शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अलावा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय पंकज, यातायात ज्ञानेंद्र सिंह, अपराध कुलदीप गुनावत, नगर सागर जैन, प्रोटोकॉल एवं माघ मेला विवेकचंद्र यादव, यमुनानगर मनीष शांडिल्य, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशांत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त लाइंस श्रुति श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विजय आनंद, सहायक नोडल मेला एवं एसीपी झूंसी अरुण पाराशर तथा एसीपी लाइंस डॉ. एस. दीप्ति चौहान सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भूमि पूजन के साथ ही माघ मेला-2027 की दिशा में विभागीय तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आवागमन और अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इ
प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं, कल्पवासियों और संत-महात्माओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही पूरे आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित और निर्विघ्न संपन्न कराया जाए।
#UPPolice #BreakingNews #SwatantraPrabhat #Prayagraj #UttarPradeshNews #TrafficManagement #ReligiousEvent #PrayagrajAdministration #SanatanDharma #MelaSecurity #ReligiousTourism \#PrayagrajNews #PiyushMordia #MaghMela2027 #MaghMela #SangamNagari #MaghMelaPreparations #BhumiPujan #MaghMelaBhumiPujan #ManishVerma #MahantBalveerGiri #Sangam #HolyDip #Kalpwas #SaintsAndSages


Comments