नवीनतम
राजनीति
भारत
दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता : सांसद जगदंबिका पाल
खुनियांव में दिव्यांग बच्चों में वितरण किया गया उपकरण
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा (सिद्धार्थनगर)।
इटवा विधानसभा क्षेत्र 305 के विकास खंड खुनियांव में रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने बच्चों को ट्राइसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरण बांटे।
इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा, आवागमन और दैनिक जीवन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को भी समाज में आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। सभी को इनके प्रति सहयोग और संवेदनशीलता का भाव रखना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता जयवर्धन तिवारी, राजू पाल, भारत प्रधान, रोहन सोनी, अखंड पाल, दिलीप चौधरी, राज, राकेश चौधरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#UPGovernment #BreakingNews #SwatantraPrabhat #EducationNews #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #ItwaNews #SocialWelfare #BJPNews #GovernmentSchemes #InclusiveEducation #BasicEducationDepartment #AssistiveDevices #TricycleDistribution #ChildWelfare #DivyangEmpowerment #JagdambikaPal #DivyangWelfare #DivyangChildren #SpecialEducation #AccessibilityForAll #Khuniyaon #SamagraShikshaAbhiyan #IntegratedEducation #EmpoweringDivyangChildren


Comments