नवीनतम
फीचर्ड
भारत
मिशन शक्ति 6.0 के तहत सोनभद्र पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को बताए सुरक्षा के अधिकार
विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर साइबर अपराधों से बचाव के लिए चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 6.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत जनपदभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा नोडल अधिकारी मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में विभिन्न थाना क्षेत्रों की मिशन शक्ति टीमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपायों और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की जानकारी दी जा रही है। साथ ही साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन निवेश ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, साइबर ग्रूमिंग, फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप और फिशिंग लिंक से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। लोगों को ओटीपी, बैंकिंग विवरण और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह भी दी जा रही है।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
- 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
- 1090/1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
- 181 – महिला हेल्पलाइन
- 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
- 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाएं एवं बालिकाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्कता बरतें। किसी भी आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।
जागरूक नारी, सुरक्षित समाज; साइबर सतर्कता, अपराध पर प्रहार।


Comments