मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का रविवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कंपोजिट विद्यालय पिपरीस में निरीक्षण किया

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का रविवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कंपोजिट विद्यालय पिपरीस में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 237, 238 एवं 239 पर मतदाता पंजीकरण कार्यों की समीक्षा की। संबंधित बीएलओ ने अब तक कुल 54 फार्म भरे जाने की जानकारी दी।
 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए प्राप्त फार्म-6, 7 और 8 की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। साथ ही पात्र युवाओं और महिला मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता बनने से वंचित नहीं रहने देने पर जोर दिया।
 
डीएम ने उपस्थित युवा एवं महिला मतदाताओं से संवाद कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के बच्चों को गुलाब के फूल एवं ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया और मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी।
 
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान के दौरान अपने संबंधित मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम अवश्य जांच लें। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवा नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं। नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन तथा निवास परिवर्तन के लिए फार्म-8 और अपात्र, मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फार्म-7 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन संबंधित बीएलओ अथवा पदाभिहित अधिकारी के पास जमा किए जा सकते हैं।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार