नवीनतम
फीचर्ड
भारत
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं: जिलाधिकारी
युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनुपस्थित प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
पात्र युवा मतदान के अधिकार से न रहें वंचित, महाविद्यालयों के प्राचार्यों को सौंपी गई
ब्यूरो रिपोर्ट
सोनभद्र ।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में नए युवा मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में महाविद्यालयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सभी प्राचार्य अपने-अपने महाविद्यालयों में यह सुनिश्चित करें कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका कोई भी छात्र या छात्रा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
उन्होंने निर्देश दिए कि महाविद्यालयों में पात्र छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि इस महत्वपूर्ण अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक महाविद्यालय अपने यहां पात्र युवा मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की जिम्मेदारी गंभीरता से निभाए, ताकि कोई भी पात्र युवा अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
Read More मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 67 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, कई जनप्रतिनिधि रहे नदारदबैठक में अनुपस्थित रहे महाविद्यालयों के प्राचार्यों के प्रति नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, ओबरा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह सहित जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Comments