विधानसभा चुनाव-2027: व्यय संवेदनशील क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर

23 नवंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक, प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी बनाएंगे रणनीति

राजेश तिवारी Picture
Published On

कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 1:30 बजे होगा मंथन, चुनाव में धनबल और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की तैयारियों की होगी समीक्षा

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र ।आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रवर्तन एजेंसियों के राज्य नोडल अधिकारियों द्वारा चिह्नित व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों (ईएससी) को लेकर 23 नवंबर 2026 को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में यह बैठक अपराह्न 1:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।

IMG_20261122_173051

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस बैठक में व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में चुनाव के दौरान अवैध धन के इस्तेमाल, नकदी एवं अन्य प्रलोभनों के वितरण पर निगरानी रखने तथा प्रवर्तन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

प्रयागराज संगम में स्नान करते डूबे महाराष्ट्र के युवक का 48 घंटे बाद मिला शव Read More प्रयागराज संगम में स्नान करते डूबे महाराष्ट्र के युवक का 48 घंटे बाद मिला शव

बैठक में पुलिस अधीक्षक, नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, आयकर अधिकारी, उपायुक्त राज्यकर (प्रशासन) तथा लीड बैंक मैनेजर सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 74 जोड़े विवाह बंधन में बंधे Read More मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 74 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपेक्षा की है। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करना और चुनाव प्रक्रिया को धनबल एवं अन्य अनुचित प्रभावों से मुक्त रखना है।

दिव्यांगजनों को मिला सशक्तीकरण का सहारा, 97 सहायक उपकरणों का हुआ वितरण Read More दिव्यांगजनों को मिला सशक्तीकरण का सहारा, 97 सहायक उपकरणों का हुआ वितरण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें