मंत्री नंदी को मात्रि शोक।, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की मां विमला देवी का बुधवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।
 
चीफ प्रयागराज ।
 
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की मां विमला देवी का बुधवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं।प्रयागराज के नाजरेथ अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की जानकारी स्वयं मंत्री नंदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।
 
मंत्री नंदी ने भावुक पोस्ट में कहा कि मां की छाया सिर से दूर हो गई। उन्होंने लिखा कि पिता के जाने के बाद उनकी मां ने ही परिवार को संभाला और उनका प्यार व आशीर्वाद हर कठिनाई से लड़ने का संबल रहा।
 
मीडिया प्रभारी बालाजी के मुताबिक, उम्र अधिक होने के कारण विमला देवी को बीच-बीच में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होती थीं।  निधन के समय मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ लखनऊ में थे। मां के निधन की सूचना मिलते ही वह प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। नंदी प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं और वर्तमान में योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें