नवीनतम
राजनीति
भारत
नकली (राजस्व खुफिया निदेशालय) अधिकारी बनकर सराफा व्यापारी से करीब 2 किलो सोना लूटने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार।
चंबल एक्सप्रेस में नकली DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) अधिकारी बनकर सराफा व्यापारी से करीब 2 किलो सोना लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो चीफ प्रयागराज
चंबल एक्सप्रेस में नकली DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) अधिकारी बनकर सराफा व्यापारी से करीब 2 किलो सोना लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना मीरगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी राहुल मौर्य को दबोचा, जिसके कब्जे से करीब ₹1.10 करोड़ कीमत का 880 ग्राम सोना (8 बिस्किट) और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है।
नौकर ने ही रची थी लूट की साजिश:।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड पीड़ित सराफा व्यापारी का ही कर्मचारी सचिन था। सचिन ने व्यापारी के पास सोना होने की सटीक जानकारी (इनपुट) गिरोह को दी और लूट की पूरी योजना तैयार की। इसके बाद राहुल मौर्य ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रेन (चंबल एक्सप्रेस) में खुद को DRI अधिकारी बताकर व्यापारी से लगभग 2 किलो सोना लूट लिया था।
दूसरे राज्य में भागने की फिराक में था आरोपी:।
इस लूट के संबंध में बिहार में मुकदमा दर्ज है, जहां पुलिस पहले ही तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए राहुल मौर्य लूटे गए सोने को ठिकाने लगाने और किसी दूसरे राज्य में जाकर छिपने की फिराक में था। हालांकि, 20 नवंबर 2026 को मीरगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, गिरोह के बाकी फरार सदस्यों और लूटे गए शेष सोने की बरामदगी के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
#BreakingNews #CrimeNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #PoliceArrest #JewelleryTrader #IllegalWeapon #RobberyGang #RailwayCrime #BiharCrimeNews \#BareillyNews #GoldRobbery #ChambalExpress #FakeDRIOfficer #DRIImpersonation #GoldLoot #BareillyPolice #MirganjPolice #RahulMaurya #GoldSeizure #880GramGold #GoldWorth1Crore #TrainRobbery #MurderousConspiracy #EmployeeConspiracy


Comments