सोरांव में दयालपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवती का शव
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो चीफ प्रयागराज ।
प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में दयालपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवती का शव पड़ा मिला। मृतका की पहचान अकबरपुर सराय दीना गांव निवासी आरती पटेल (बीए पास) के रूप में हुई। युवती का शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
खाना खिलाने के बाद सोने चली गई थी आरती।
परिजनों के मुताबिक, आरती 20 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे घर में खाना बनाने के बाद परिवार के सभी सदस्यों को भोजन कराने गई थी। इसके बाद वह सोने चली गई। किसी को अंदाजा नहीं था कि अगली सुबह उसके साथ कोई अनहोनी हो जाएगी।
सुबह छह बजे मिली शव की सूचना।
शनिवार सुबह करीब छह बजे परिवार के लोगों को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवती का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वहां शव देखकर उनके होश उड़ गए। बाद में उसकी पहचान आरती पटेल के रूप में हुई।
घर से ढाई किलोमीटर दूर मिला शव
बताया जा रहा है कि घटनास्थल आरती के घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर है। उसका शव दयालपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। घटनास्थल की परिस्थितियों को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
जांच में जुटी पुलिस।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।
परिवार में आरती के अलावा एक भाई दीपक पटेल और एक बहन हैं। जवान बेटी की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
#UPPolice #BreakingNews #HindiNews #SuspiciousDeath #PoliceInvestigation #CrimeNews #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #WomenSafety #UPCrimeNews #PoliceAction #PrayagrajPolice #PrayagrajCrime #DeadBodyFound #RailwayNews #PostmortemReport \#PrayagrajNews #SoraonNews #DayalpurRailwayStation #AartiPatel #RailwayTrack #MurderSuspicion #BreakingCrimeNews #AkbarpurSaraiDina


Comments